अर्नब चक्रवात , मौसम ब्रेकिंग (महराजगंज): अर्नब चक्रवात के प्रभाव से नेपाल के मुस्तांग जिले में भारी हिमपात और लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो गया है। ऊपरी मुस्तांग में दो से तीन फीट तक बर्फ जमने से नेपाल-चीन सीमा स्थित कोरला नाका ठप हो गया है।
वहीं, वर्षा के बीच भूस्खलन होने से जोमसोम-कोरला सड़कखंड पर यातायात बाधित है। खराब मौसम और रास्ते बंद होने के कारण मुस्तांग घूमने पहुंचे भारतीय पर्यटक विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं।
इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में निष्क्रिय हुआ अर्नब, अब चढ़ेगा पारा









