चक्रवात तूफान अर्नब , मौसम ब्रेकिंग (हिमाचल प्रदेश): मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 29 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। गुरुवार को छह जिलों और शुक्रवार को पांच जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना जताई है।
बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है, जबकि एक नवंबर से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार चक्रवात अर्नब का प्रभाव प्रदेश में महसूस किया जा सकता है।
तट से टकराते समय तूफान की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी और इसके बाद यह कमजोर पड़ गया। इसके अवशेष छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर आगे बढ़ सकते हैं, तथा इस मौसमी प्रणाली का असर 31 अक्तूबर तक रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है। शुक्रवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में ऐसी मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं, जबकि 31 अक्तूबर और एक नवंबर के लिए कोई जिला स्तरीय अलर्ट नहीं है।
प्रदेश में एक अक्तूबर को मानसून की विदाई के बाद अब तक सामान्य से करीब 15 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार रात सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: नवादा में चक्रवाती तूफान अर्नब का अलर्ट, तेज हवा और बारिश से फसल पर मंडराया खतरा
यह भी पढ़ें: Bagpat News: जिले में भी दिखेगा अर्नब तूफान का असर, आंधी-बारिश के आसार









