छत्तीसगढ़ स्कूल छुट्टी, मौसम ब्रेकिंग (दुर्ग): छत्तीसगढ़ में लगातार बदल रहे मौसम और हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बारिश के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित असर को देखते हुए आगामी दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टी देने का फैसला लिया जा सकता है।
मौसम ब्रेकिंग (दुर्ग): दरअसल, दुर्ग जिले समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। सुबह से हो रही बारिश के कारण सड़क और यातायात की स्थिति प्रभावित होने के साथ ही स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम ब्रेकिंग (छत्तीसगढ़): वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मौसम की स्थिति को देखते हुए दो दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस दिशा में निर्णय लिया गया और सभी जिला कलेक्टरों को यह अधिकार दिया गया है।
यह भी पढ़ें: साइक्लोन ‘अर्नब’ का बिहार में भी दिखेगा असर: बारिश-बिजली और तेज हवा से बदलेगा मौसम
मौसम ब्रेकिंग (छत्तीसगढ़): शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है। स्कूलों में दो दिन की छुट्टी को लेकर निर्णय लिया गया है और सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश के लिए पत्र जारी किया जा रहा है।
मौसम ब्रेकिंग (बिलासपुर): बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव के कारण अति बारिश की आशंका जताई गई है। छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों एवं बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए जिला स्तर पर अवकाश के आदेश जारी किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भागलपुर में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, काले बादलों से ढका आसमान; बूंदाबांदी से गिरा तापमान









