चक्रवात अर्नब के कारण झारखंड में बारिश तेज

चक्रवात अर्नब: ‘बहुत गंभीर’ चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश तेज हो गई है तथा मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ‘अर्नब’ बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के गुडाबांदा में बुधवार शाम से सबसे अधिक 71.4 मिमी.

प्रतीकात्मक तस्वीर: चक्रवात अर्नब
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Abhishek sanga / Pexels

चक्रवात अर्नब , मौसम ब्रेकिंग (रांची): ‘बहुत गंभीर’ चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश तेज हो गई है तथा मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ‘अर्नब’ बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के गुडाबांदा में बुधवार शाम से सबसे अधिक 71.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी में 64 मिमी बारिश हुई। इस दौरान रांची में 26.2 मिमी और चाईबासा में 60 मिमी वर्षा हुई।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि बृहस्पतिवार को बारिश होती रहेगी और कुछ जिलों में भारी से भीषण बारिश हो सकती है, हालांकि संथाल क्षेत्र में इसका असर कम रहेगा जहां भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें: यूपी में दिखा अर्नब चक्रवात का असर, वाराणसी और प्रयागराज में हो रही बारिश

गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

अभिषेक आनंद ने कहा कि यह चक्रवाती मौसम प्रणाली 30 अक्टूबर तक कमजोर हो जाएगी और झारखंड से थोड़ा दूर चली जाएगी, तथा शुक्रवार के पहले भाग में उत्तर-पश्चिम और उत्तर से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चक्रवात को देखते हुए रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा सहित कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में चक्रवात अर्णब का दिखेगा असर, अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें: नवादा में अर्नब चक्रवात का असर, बादल और बूंदाबांदी से बदला मौसम

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।