यूपी मौसम 5 नवंबर धुंध और ठंड, Mausam Breaking (उत्तर प्रदेश): यूपी में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम तेजी से करवट बदलने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का असर साफ महसूस होने लगा है।
दिन में निकल रही गुनगुनी धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है। मौसम में बदलाव के कारण रात में घरों में एसी और कूलर बंद हो गए हैं और लोगों ने फुल बाजू कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
गुरुवार को पूर्वी यूपी से पश्चिम यूपी तक सुबह हल्की ठिठुरन के साथ शुरू हुई। दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा, लेकिन देर शाम ठंडक तेज हो गई।
अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर में मौसम लगातार ठंडा होता जाएगा और आगामी दिनों में सर्दी का अहसास और बढ़ेगा।
पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड आ गई है। पिछले 24 घंटों में तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस गिरा है।
बुधवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, बिजनौर और हापुड़ समेत 10 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पूर्वांचल के जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए तूफान ‘मुरासु’ का उत्तर प्रदेश पर सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है।
5 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल और बारिश हो सकती है। धूप कमजोर रहने से दिन में भी ठंड बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते में यूपी के कई इलाकों में ठंड बढ़ेगी और धुंध के साथ सुबह कोहरा भी छाएगा। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
तापमान में 10 से 12 डिग्री के उतार-चढ़ाव को देखते हुए चिकित्सकों ने सतर्क रहने की सलाह दी है। उनके अनुसार लापरवाही से वायरल बुखार, खांसी और जुकाम हो सकता है, इसलिए सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें।
मौसम बदलाव के साथ गले में खराश, दर्द, सूखापन या निगलने में परेशानी के मरीज भी बढ़ रहे हैं; डॉक्टरों के अनुसार ऐसे लक्षणों की समय पर जांच और उपचार जरूरी है।










