झारखंड में आज भी दिखेगा मुरासु तूफान का असर, रांची समेत कई जिलों में हल्के बादल

झारखंड मुरासु तूफान असर रांची मौसम: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मुरासु लगातार कमजोर हो रहा है, लेकिन बुधवार को राज्य के आठ जिलों में इसका आंशिक प्रभाव बना रहेगा। रांची समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार से मौसम साफ होने का अनुमान है।

झारखंड मुरासु तूफान असर रांची मौसम, Mausam Breaking (रांची, झारखंड): बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मुरासु लगातार कमजोर हो रहा है। लेकिन, बुधवार को झारखंड के आठ जिलों में इसका आंशिक प्रभाव बना रहेगा।

इसके प्रभाव से रांची समेत आठ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। गुरुवार को कोल्हान के जिलों समेत सिमडेगा में हल्के बादल छा सकते हैं।

शुक्रवार से मौसम साफ होगा। इससे रात के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।

झारखंड मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को राज्य के दक्षिणी भाग स्थित रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम और लोहरदगा में हल्के बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के बादल कायम रहेंगे।

बुधवार से राज्य के उत्तरी भाग के अधिकांश जिलों से बादल छट चुके हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से मंगलवार की सुबह तक राज्य में गिरिडीह के बड़कीसुरैया में 20.8 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में 15.7 मिमी और रामगढ़ में छिटपुट बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, मुरासु तूफान सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तटवर्ती इलाकों को पार करने के बाद पड़ोसी राज्य तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग पर कायम है। यह कमजोर हो चुका है।

इससे इसका आंशिक प्रभाव झारखंड के दक्षिणी भाग तक कायम है।

रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

पूर्वी सिंहभूम का अधिकतम तापमान राज्य में सर्वाधिक 35.8 डिग्री दर्ज किया गया।

झारखंड के मौसम को लेकर वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्रप्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर हो रहा है। लेकिन, झारखंड के रांची समेत आसपास के जिलों में बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे।

कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ