यूपी में अर्णव तूफान की एंट्री, 28 अक्तूबर से बदलेगा मौसम

अर्णव तूफान: बंगाल की खाड़ी में उठे अर्णव चक्रवात के असर से 28 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगेगा। पूर्वी यूपी, मध्यांचल और दक्षिणी जिलों में 29 से 31 अक्तूबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। बारिश.

प्रतीकात्मक तस्वीर: अर्णव तूफान
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Atlantic Ambience / Pexels

अर्णव तूफान, मौसम ब्रेकिंग (उत्तर प्रदेश): बंगाल की खाड़ी में उठे अर्णव चक्रवात के असर से 28 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगेगा। पूर्वी यूपी, मध्यांचल और दक्षिणी जिलों में 29 से 31 अक्तूबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।

कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। बारिश और हवाओं के असर से यूपी में तीन दिन में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।

राज्य में 29 और 30 अक्तूबर को चक्रवात का असर सबसे अधिक रहने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने 29 अक्तूबर को सोनभद्र, वाराणसी और प्रयागराज समेत 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित

वहीं प्रदेश के 38 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठा अर्णव चक्रवात यूपी के सोनभद्र में हिट करेगा।

इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी और मध्यांचल के कई जिलों में 31 अक्तूबर तक मौसम में बदलाव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: UP में चक्रवात अर्णब का असर! 28 से 31 अक्टूबर तक खराब रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।