Bihar Weather: मौसम विभाग ने जारी किया सीतामढ़ी और मधुबनी के लिए रेड अलर्ट, 16 जिलों के लोग रहें सावधान

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र ने भोजपुर, सारण, सीवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, लखीसराय, बेगूसराय और जमुई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इसमें आंधी-तूफान, बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों के.

प्रतीकात्मक तस्वीर: Bihar Weather
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Shahnawaz Ahmad / Pexels

Bihar Weather, मौसम ब्रेकिंग (पटना): मौसम विज्ञान केंद्र ने भोजपुर, सारण, सीवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, लखीसराय, बेगूसराय और जमुई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसमें आंधी-तूफान, बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, सीतामढ़ी और मधुबनी के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां मौसम का असर सबसे ज्यादा गंभीर रहने की आशंका है।

पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन को प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में सुबह से हो रही हल्की-हल्की बारिश, अर्नब तूफान का असर और 24 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और और अधिक बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के दौरान खुले इलाकों में न जाएं और पेड़ों से दूर रहें।

इस नई चेतावनी ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने उन्हें सलाह दी है कि वे खेतों से अतिरिक्त पानी निकाल दें और कटी हुई या तैयार फसलों को सुरक्षित जगह पर रख दें, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।

यह भी पढ़ें: हरदोई मौसम: बारिश के चलते बदला गया मेगा विधिक सहायता शिविर का स्थान

खबरों के अनुसार, लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में धान की खड़ी फसलें गिर गई हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब का असर घटा, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बरकरार

विगत 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भागों के कुछ जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गयी जबकि राज्य के शेष भागों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस अरवल में दर्ज किया गया।

राज्य के रोहतास एवं भोजपुर जिले में 46 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा दर्ज की गई। वर्षा की मुख्य मात्रा मिमी में सिमरी में 87.6, चक्की में 76.4, रघुनाथपुर में 76.2 और के साथ अन्य स्थानों पर दर्ज की गई।

अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।