दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम, रुक-रुककर हो रही बारिश से थमी यमुनापार की रफ्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जाम, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार रात से रुक-रुककर हो रही धीमी वर्षा के चलते दिल्ली में यमुनापार की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग और मंडावली सहित कई इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पांडव नगर के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी जाम लग रहा है। एनएच-9 पर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारी पानी साफ करने में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा रामलीला मैदान के बाहर मुख्य मार्ग पर भी वर्षा का पानी जमा हुआ नजर आया है।

Aditi Chauhan

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ