धनबाद मौसम, मौसम ब्रेकिंग (धनबाद): चक्रवात अर्नब के असर से धनबाद में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। गुरुवार को पूरे दिन थम-थम कर बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह से मौसम साफ हो गया था।
दोपहर तक तेज धूप खिली रही और बीच-बीच में बादल आते-जाते रहे। शनिवार सुबह भी मौसम का मिजाज ठीक नहीं है और चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ है तथा थम-थम कर फुहारें पड़ रही हैं।
शाम में अचानक मौसम ने करवट ली और घने बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। पहले हल्की फुहारें पड़ीं और कुछ देर बाद ही तेज हवा के साथ जोरदार झमाझम बारिश देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: कानपुर मौसम: दिनभर बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, तेज हवाओं और बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर के असर से झारखंड में वर्षा की गतिविधि जारी है। शनिवार को भी धनबाद समेत कुछ भागों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन के कारण पांच नवंबर तक धनबाद समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। बादल छाने और बारिश के कारण तापमान 32 डिग्री से गिरकर अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Deoria News: दिनभर हुई रिमझिम बारिश से गिरा तापमान, बढ़ी ठंड







