कानपुर मौसम: दिनभर बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, तेज हवाओं और बारिश के आसार

कानपुर मौसम: कानपुर और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती प्रभाव और उत्तर-पश्चिम से आए पश्चिमी विक्षोभ के मेल से आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा हुआ है। शुक्रवार को तड़के से रुक-रुककर बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके चलते 9.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली.

प्रतीकात्मक तस्वीर: कानपुर मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: “Beyond India by Shubham Thakur” / Pexels

कानपुर मौसम, मौसम ब्रेकिंग (कानपुर): कानपुर और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती प्रभाव और उत्तर-पश्चिम से आए पश्चिमी विक्षोभ के मेल से आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा हुआ है।

शुक्रवार को तड़के से रुक-रुककर बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके चलते 9.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी पूर्वी हवाओं के कारण दिन का अधिकतम तापमान महज 24 घंटे के भीतर 7.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 23.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

अचानक बढ़ी ठिठुरन ने शहरवासियों को समय से पहले गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण और बीमारियों का खतरा

सीएसए के मौसम विभाग ने कानपुर परिक्षेत्र समेत उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के लिए मौसम का विशेष अपडेट जारी किया है। विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मौसम में बनी भारी नमी के कारण बादलों का घनत्व बढ़ा है।

अगले 24 घंटों के दौरान परिक्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रात के पारे में मामूली बढ़ोतरी साथ ही, बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन में सूरज न निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री कम दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश थमने के संकेत, नवंबर की शुरुआत में साफ रहेगा आसमान

वहीं बादलों की परत के कारण धरती की ऊष्मा बाहर न निकल पाने से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक (21 डिग्री सेल्सियस) रहा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार दोपहर तक बूंदाबांदी व आंशिक बारिश का दौर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब 48 घंटे बाद भी यूपी में ताकतवर, फसलों को भारी नुकसान, 24 जिलों में आज भी RAIN ALERT

दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा और रविवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।