किशनगंज मौसम, मौसम ब्रेकिंग (किशनगंज): जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दिन चढ़ने के साथ मौसम में तब्दीली देखने को मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को जिले के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ एक-दो स्पेल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन के समय बारिश और बादलों की सक्रियता अधिक रहेगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से तात्कालिक राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: बिहार में बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण और बीमारियों का खतरा
शाम ढलते-ढलते बादलों का असर कम होने और आसमान धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं। किशनगंज सदर, कोचाधामन, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, पोठिया, दिघलबैंक और टेढ़ागाछ प्रखंडों में दिनभर आंशिक से लेकर घने बादल छाए रहेंगे।
इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट से लेकर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। आपदा प्रबंधन और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खुले खेतों, खेल के मैदानों या पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: कानपुर मौसम: दिनभर बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, तेज हवाओं और बारिश के आसार







