Deoria News: दिनभर हुई रिमझिम बारिश से गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

Deoria News: शुक्रवार को पूरे दिन हवा के बीच हुई रिमझिम बारिश के चलते तापमान में अचानक गिरावट आ गई। इसके चलते ठंड बढ़ गई और बारिश के बीच जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में काले घने बादल छाए रहे और दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। इसके चलते मौसम का पारा न्यूनतम.

मौसम ब्रेकिंग — प्रतीकात्मक मौसम तस्वीर

Deoria News , मौसम ब्रेकिंग (देवरिया): शुक्रवार को पूरे दिन हवा के बीच हुई रिमझिम बारिश के चलते तापमान में अचानक गिरावट आ गई। इसके चलते ठंड बढ़ गई और बारिश के बीच जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले।

शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में काले घने बादल छाए रहे और दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। इसके चलते मौसम का पारा न्यूनतम 21 व अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के चलते शहर के उमा नगर और गोरखपुर रोड से कैलाशपुरी मोहल्ले में टूटी सड़कों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। हनुमान मंदिर, सिविल लाइन और सब्जी मंडी जैसे प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा।

यह भी पढ़ें: बिहार में बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण और बीमारियों का खतरा

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश और अर्नव चक्रवात के कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर देनी होगी। कृषक टोल फ्री नंबर 14447 या व्हाट्सऐप नंबर 7065514447 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश थमने के संकेत, नवंबर की शुरुआत में साफ रहेगा आसमान

यह भी पढ़ें: कानपुर मौसम: दिनभर बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, तेज हवाओं और बारिश के आसार

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।