हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट , मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश के पूरे आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में ठंड की दस्तक के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
विभाग के अनुसार आज 28 अक्टूबर के लिए दक्षिण हरियाणा के चार प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आंशिक पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने तथा बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर की रात से 31 अक्टूबर के बीच राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम बारिश और मध्यम से तेज गति की हवा चलने की संभावना जताई है। अगले 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान बताते हुए विभाग ने 29 अक्टूबर को प्रदेश के मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
जिसके चलते पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में यह अलर्ट प्रभावी रहेगा। इसके अलावा 30 अक्टूबर को भी प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बेल्ट के 11 जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और येलो अलर्ट जारी रहेगा।
इन 11 जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह के क्षेत्र शामिल हैं। नागरिकों को मौसम के इस बदलाव के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि तापमान में गिरावट और ठंड का असर और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab का हरियाणा के मौसम पर असर, 29 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में साइक्लोन अर्नब का असर, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट









