हरियाणा के 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

हरियाणा मौसम: मौसम विभाग और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार हरियाणा में ठंड की दस्तक के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में 28 अक्टूबर के लिए दक्षिण हरियाणा के चार प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंशिक पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की.

प्रतीकात्मक तस्वीर: हरियाणा मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

हरियाणा मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): मौसम विभाग और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार हरियाणा में ठंड की दस्तक के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में 28 अक्टूबर के लिए दक्षिण हरियाणा के चार प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आंशिक पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने तथा बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 29 अक्टूबर की रात से 31 अक्टूबर के बीच राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम बारिश और मध्यम से तेज गति की हवाएं चलने की संभावना है।

राज्य के मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 12 जिलों में 29 अक्टूबर को गरज-चमक, तेज हवाओं और छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में यह अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में पंच-सरपंच के चुनाव के दिन बारिश का अलर्ट: चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से 40KM की स्पीड से हवा

पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बेल्ट के 11 जिलों में 30 अक्टूबर को मौसम परिवर्तनशील रहेगा और येलो अलर्ट लागू रहेगा जिसमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

गुरुग्राम में 27 अक्टूबर को दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य का सबसे कम 12.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया और प्रदेश के 18 स्थानों पर पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab का हरियाणा के मौसम पर असर, 29 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में साइक्लोन अर्नब का असर, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।