हरियाणा के 18 जिलों में आज फिर बारिश का अलर्ट और 9 में ओले गिरने की चेतावनी

हरियाणा मौसम अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): चक्रवात ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने आज फिर राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद, नारनौल और पानीपत में बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि सोनीपत और हिसार में घने बादल छाए रहे।

इससे पहले गुरुवार को पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, नारनौल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से जनजीवन और तापमान दोनों प्रभावित हुए हैं।

आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम में हुए इस बड़े बदलाव के कारण हरियाणा में औसतन अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 7 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह तापमान अब सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है।

चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं येलो अलर्ट वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Aditi Chauhan

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ