हरियाणा मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में इस बार दिवाली से पहले ही ठंड ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद प्रदेश में पहली बार न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, हिसार का बालसमंद क्षेत्र 12.7°C न्यूनतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2026: सहरसा में बारिश का अलर्ट, चांद के दीदार में होगी देरी
जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया है की आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 30 और 31 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस समय दो अलग-अलग मौसमी गतिविधियां सक्रिय हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम 28 अक्टूबर: 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। इसका आंशिक असर हरियाणा के हवा के रुख पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: यूपी मौसम: 28 अक्टूबर से बारिश, इन जिलों में अलर्ट
29 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यदि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से आने वाली नमी वाली हवाएं एक साथ मिलती हैं, तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।









