हरियाणा के 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

हरियाणा मौसम अपडेट: मौसम विभाग और HAU हिसार के अनुसार हरियाणा में ठंड की दस्तक के साथ मौसम बदल रहा है। दक्षिण हरियाणा के चार जिलों में 28 अक्टूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है और 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: हरियाणा मौसम अपडेट
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

हरियाणा मौसम अपडेट , मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): मौसम विभाग (IMD) और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के अनुसार हरियाणा में ठंड की दस्तक के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में 28 अक्टूबर के लिए दक्षिण हरियाणा के चार प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आंशिक पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने तथा बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 29 अक्टूबर की रात से 31 अक्टूबर के बीच राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम बारिश और मध्यम से तेज गति की हवाएं चलने की संभावना है।

29 अक्टूबर को राज्य के मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुग्राम समेत 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

30 अक्टूबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बेल्ट के 11 जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और येलो अलर्ट लागू रहेगा, जिसमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

27 अक्टूबर को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में राज्य का सबसे कम 12.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का अलर्ट

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR और पहाड़ों में बारिश के आसार

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।