हरियाणा के 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

हरियाणा मौसम: हरियाणा में ठंड के बीच मौसम बदलने वाला है. दक्षिण हरियाणा के चार जिलों में 28 अक्टूबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई जिलों में गरज-चमक, हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के.

प्रतीकात्मक तस्वीर: हरियाणा मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

हरियाणा मौसम , मौसम ब्रेकिंग (चंडीगढ़): हरियाणा में ठंड के बीच मौसम बदलने वाला है. दक्षिण हरियाणा के चार जिलों में 28 अक्टूबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई जिलों में गरज-चमक, हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा.

28 अक्टूबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आंशिक पश्चिमी विक्षोभ, हवाओं की दिशा में बदलाव और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण मौसम प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुग्राम समेत 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

वहीं, 29 अक्टूबर को प्रदेश के मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम खराब रहने की आशंका है. पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट रहेगा.

इन जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

इसके साथ ही 30 अक्टूबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के 11 जिलों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट लागू रहेगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का अलर्ट

मौसम में यह बदलाव 31 अक्टूबर तक जारी रह सकता है. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR और पहाड़ों में बारिश के आसार

वहीं, 27 अक्टूबर को दर्ज आंकड़ों के मुताबिक गुरुग्राम प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोनीपत में 12.8 डिग्री, रेवाड़ी में 13.5 डिग्री और हिसार व महेंद्रगढ़ में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.

प्रदेश के 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया. दूसरी ओर, फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा था.

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।