हरियाणा के 18 जिलों में आज फिर बारिश का अलर्ट, 9 में ओले गिरने की चेतावनी

हरियाणा मौसम , मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): हरियाणा में चक्रवात ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने आज फिर 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद, नारनौल और पानीपत में बूंदाबांदी हुई, जबकि सोनीपत और हिसार में घने बादल छाए रहे।

एक दिन पहले गुरुवार को पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, नारनौल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित कई हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई थी।

आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने 9 जिलों यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 9 जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण हरियाणा में औसतन अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 7 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। येलो अलर्ट वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Aditi Chauhan

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ