हरियाणा में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: 29 अक्तूबर को 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

हरियाणा मौसम: हरियाणा मौसम में बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने 29 अक्तूबर के लिए प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: हरियाणा मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

हरियाणा मौसम , मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): प्रदेश में इस माह के आखिरी दो दिन में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान अर्नब में बदलने के मद्दनेजर मौसम विभाग ने 28-29 अक्तूबर को प्रदेश के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने 29 अक्तूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रदेश में बीते दो दिन ओलावृष्टि के साथ उत्तरी हवा के असर से कई जिलों में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

हिसार के बालसमंद में रविवार को न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ.

यह भी पढ़ें: 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

चंद्रमोहन ने बताया कि चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हुई है और इसका असर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है।

28 और 29 अक्तूबर को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक और नूंह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

हिसार के सदलपुर में रात का तापमान 13.7, सोनीपत में 13, करनाल में 14.1, यमुनानगर में 14.3, सिरसा में 14.4, रेवाड़ी में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सिरसा में रात के तापमान में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी में तूफान अर्नब का असर, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 32.4 डिग्री और सोनीपत में सबसे कम 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी, ठंड और बढ़ेगी

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।