हाथरस में आज हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

हाथरस मौसम अलर्ट: हाथरस जिले में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 31 अक्तूबर को मध्यम से घने बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को.

प्रतीकात्मक तस्वीर: हाथरस मौसम अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

हाथरस मौसम अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (हाथरस): हाथरस जिले में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 31 अक्तूबर को मध्यम से घने बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है।

इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक लेखराज ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। हवा की गति 0 से 8 किमी प्रति घंटा और हवा में अधिकतम नमी (आर्द्रता) 66% से 94% तक रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर के मछरेहटा में 13 घंटे से ज्यादा बारिश, तापमान 7 से 8 डिग्री तक गिरा

जिन किसानों की धान की फसल पूरी तरह पक चुकी है, वे कटाई का कार्य तत्काल टाल दें। जो फसल पहले ही काटी जा चुकी है, उसे सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाएं या तिरपाल से अच्छी तरह ढंक दें, ताकि दाने काले न पड़ें।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कल से तेज बारिश की चेतावनी, चक्रवात के असर से चलेंगी तेज हवाएं

यह भी पढ़ें: MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।