चित्रकूट में आज और कल भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

चित्रकूट में भारी बारिश: चित्रकूट में भारी बारिश, मौसम ब्रेकिंग (चित्रकूट): जिले में आज और कल प्रतिकूल मौसम के साथ भारी बारिश, तेज हवाएं चलने व बज्रपात की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है और किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: चित्रकूट में भारी बारिश
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Devansh Rajput / Pexels

चित्रकूट में भारी बारिश, मौसम ब्रेकिंग (चित्रकूट): जिले में आज और कल प्रतिकूल मौसम के साथ भारी बारिश, तेज हवाएं चलने व बज्रपात आदि की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र का प्रभाव बताया गया है।

कृषि निदेशक जेएल गुप्ता ने बताया कि मौसम बुलेटिन के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से 28 अक्टूबर बुधवार व 29 अक्टूबर गुरुवार को जिले में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं चलने व भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। प्रतिकूल मौसम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए किसानों को खासकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

कहा कि कटाई के लिए तैयार फसलों की मौसम की स्थिति के अनुसार शीघ्र कटाई करें। कटी हुई फसलों एवं खुले में रखी कृषि उपज को सुरक्षित व ढके हुए स्थानों पर रखने का इंतजाम पहले से किसान भाई कर लें।

यह भी पढ़ें: पूर्णिया न्यूज़: सीमांचल में तीन दिनों तक चक्रवात का असर, गुरुवार से झमाझम बारिश की संभावना

कहा कि इस संबंध में विभागीय क्षेत्रीय कार्मिकों को किसानों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कल का मौसम : हरियाणा समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें: UP में 28 अक्टूबर से मौसम लेगा करवट, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।