प्रतापगढ़ भारी बारिश चेतावनी, मौसम ब्रेकिंग (प्रतापगढ़): प्रतापगढ़ में चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रतापगढ़ जिले में 29 अक्टूबर को विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर 2026 को जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षाएं नहीं चलेंगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहकर शासकीय एवं विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: चित्रकूट में आज और कल भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच कई क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
हालांकि, प्रतापगढ़ में विद्यालयों को बंद रखने के आदेश में स्थानीय स्तर पर मौसम विभाग की चेतावनी का हवाला दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम : हरियाणा समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट









