29 और 30 अक्टूबर को राजस्थान में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव

राजस्थान मौसम अलर्ट: राजस्थान प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार 29 अक्टूबर से एक बार फिर आंधी बारिश का दौर शुरू होगा। प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के.

प्रतीकात्मक तस्वीर: राजस्थान मौसम अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

राजस्थान मौसम अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (जयपुर): राजस्थान प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार 29 अक्टूबर से एक बार फिर आंधी बारिश का दौर शुरू होगा। प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ विशेष तौर पर पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर द्वारा मेघगर्जन बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने और 30 अक्टूबर तक असर रहने के कारण प्रदेश के किसानों और आमजन को चेतावनी जारी की है।

गौरतलब है कि राजस्थान प्रदेश में अक्टूबर महीने में ही 4 वेस्टर्न डिस्टरबेंस अलग-अलग समय में एक्टिव होने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है। अब एक बार फिर 29 अक्टूबर से प्रदेश का मौसम बदलने की सूचना जारी हुई है।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट में आज और कल भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर के अनुसार, आज और कल, 28 अक्टूबर को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और दिन में लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। बता दें कि राजस्थान प्रदेश के सीकर के फतेहपुर शहर और माउंट आबू शहर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के पास पहुंच चुका है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्णिया न्यूज़: सीमांचल में तीन दिनों तक चक्रवात का असर, गुरुवार से झमाझम बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर के अनुसार प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आज पूरा दिन जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में नीला आसमान और कहीं-कहीं हल्के सफेद बादल दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कल का मौसम : हरियाणा समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर में आज मध्यम गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से लगातार दो दिन जयपुर के मौसम को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

हालांकि, 29 अक्टूबर को एक बार फिर जयपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा उदयपुर, अलवर, बीकानेर और भरतपुर सहित प्रदेश के लगभग सभी शहरों में भी आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

उदयपुर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।