औरंगाबाद मौसम , मौसम ब्रेकिंग (औरंगाबाद): जिले में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज आंधी, वर्षा, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जिसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने आमजनों से सतर्कता बरतने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है। मेघ गर्जन और वज्रपात के समय खुले मैदान, खेत, ऊंचे एवं अकेले पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।
यह भी पढ़ें: बलरामपुर में चक्रवाती तूफान अर्नब और आंधी-बारिश के अलर्ट पर प्रशासन सतर्क
यह भी पढ़ें: झज्जर के चार गांवों में दस मिनट तक हुई ओलावृष्टि
यह भी पढ़ें: श्रावस्ती में 28-29 अक्टूबर को मौसम बिगड़ने का अलर्ट, आंधी-बारिश की आशंका









