बिहार में बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण और बीमारियों का खतरा

बिहार में बारिश और जलजमाव: चक्रवात अर्नब के प्रभाव से बिहार के कई हिस्सों में हुई लगातार बारिश और जलजमाव ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है और मौसम में अचानक बदलाव से बच्चों में सांस से जुड़ी बीमारी तथा निमोनिया का खतरा बढ़ सकता है।.

मौसम ब्रेकिंग — प्रतीकात्मक मौसम तस्वीर

बिहार में बारिश और जलजमाव , मौसम ब्रेकिंग (पटना): चक्रवात अर्नब के प्रभाव से बिहार के कई हिस्सों में हुई लगातार बारिश और जलजमाव ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है और मौसम में अचानक बदलाव से बच्चों में सांस से जुड़ी बीमारी तथा निमोनिया का खतरा बढ़ सकता है।

पटना एम्स के जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति प्रकाश ने लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को संक्रमण और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाने पर विशेष जोर दिया है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश थमने के संकेत, नवंबर की शुरुआत में साफ रहेगा आसमान

डॉ. ज्योति प्रकाश ने बताया कि बारिश के बाद लंबे समय तक जमा रहने वाला पानी स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

जलजमाव वाले क्षेत्रों में काम करने या अधिक देर तक गंदे पानी के संपर्क में रहने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और दूषित पानी के इस्तेमाल से बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बारिश और जलजमाव के दौरान पेयजल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और लोगों को केवल साफ पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। घर में पानी को ढंककर रखना और भोजन को सुरक्षित तरीके से रखना जरूरी है ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

यह भी पढ़ें: कानपुर मौसम: दिनभर बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, तेज हवाओं और बारिश के आसार

मौसम में बदलाव का असर छोटे बच्चों पर जल्दी पड़ सकता है जिससे सर्दी, खांसी और निमोनिया जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। यदि बच्चे को लगातार खांसी-बुखार रहे या सांस लेने में परेशानी हो तो बिना देर किए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब 48 घंटे बाद भी यूपी में ताकतवर, फसलों को भारी नुकसान, 24 जिलों में आज भी RAIN ALERT

गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी खराब मौसम में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है ताकि उन्हें संक्रमण और ठंडे वातावरण से बचाया जा सके। खराब मौसम और जलजमाव के कारण पटना एम्स की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।