जोधपुर मौसम, मौसम ब्रेकिंग (जोधपुर): जोधपुर में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है और सोमवार सुबह शहर में बादल छाए रहे तथा धूप नहीं निकली।
मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से अब रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम: ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 25 से 31 अक्टूबर के दौरान तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।
विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: अक्टूबर में 3 साल की सबसे ठंडी सुबह, 15.3 डिग्री पहुंचा पारा
यह भी पढ़ें: क्वांग निन्ह में समुद्री सुरक्षा के लिए एआई आधारित मौसम चेतावनी प्रणाली शुरू









