जोधपुर मौसम, मौसम ब्रेकिंग (जोधपुर): पिछले कुछ दिनों से जोधपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड का असर महसूस होने लगा है। हालांकि, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि दिन के समय गर्मी का असर अभी भी बरकरार है।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरकर 36.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक था, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और 29 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक आने की संभावना है, जबकि रविवार को यह 36 डिग्री तक जा सकता है।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर भोपाल में कब निकलेगा चांद? जानें व्रत के दिन कैसा रहेगा मौसम
विभाग का अनुमान है कि 23 से 28 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, जिसमें शनिवार को यह 22 डिग्री और 29 अक्टूबर तक 20 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विशेष रूप से 28 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने का अनुमान जताया गया है। तापमान में इस प्रकार की गिरावट आने से आने वाले दिनों में सर्दी का असर और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें: जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा कटड़ा, मौसम ने दिया श्रद्धालुओं का साथ
यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी यात्रा साफ मौसम के चलते सुचारू रूप से जारी









