वैष्णो देवी यात्रा मौसम, मौसम ब्रेकिंग (कटड़ा): मौसम साफ होने से मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू रूप से जारी है, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। आसमान साफ रहने और दिनभर धूप खिलने से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मां के जयकारे लगाते हुए परिवार और मित्रों सहित भवन की ओर रवाना हो रहे हैं। सोमवार को भी कटड़ा से लेकर मां के भवन तक यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही बनी रही।
सोमवार को दिनभर धूप खिली रही और मौसम सामान्य बना रहा। हालांकि, मौसम में बदलाव के कारण ठंडी हवाएं चलती रहीं, लेकिन इसका श्रद्धालुओं के उत्साह पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर भोपाल में कब निकलेगा चांद? जानें व्रत के दिन कैसा रहेगा मौसम
कटड़ा पहुंचने के बाद श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां के दर्शन के लिए लगातार रवाना होते रहे। दीपावली के चलते वर्तमान में श्रद्धालुओं की संख्या में अस्थायी गिरावट संभव है, लेकिन भैया दूज के बाद यात्रा में फिर से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा कटड़ा, मौसम ने दिया श्रद्धालुओं का साथ
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बदलते मौसम के बीच अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीज 15 फीसदी तक बढ़े









