गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, उत्साहित नजर आए श्रद्धालु

गंगोत्री धाम बर्फबारी: उत्तराखंड में मॉनसून के विदा होने के बाद पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। आज 29 अक्टूबर को कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। केदारनाथ धाम के बाद अब गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी देखी गई है, जिससे दोनों धामों का मौसम बेहद.

प्रतीकात्मक तस्वीर: गंगोत्री धाम बर्फबारी
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: INDU BIKASH SARKER / Pexels

गंगोत्री धाम बर्फबारी, मौसम ब्रेकिंग (उत्तरकाशी): उत्तराखंड में मॉनसून के विदा होने के बाद पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। आज 29 अक्टूबर को कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।

केदारनाथ धाम के बाद अब गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी देखी गई है, जिससे दोनों धामों का मौसम बेहद सुहावना हो गया है। धामों में पहुंचे श्रद्धालुओं को इस सीजन की पहली बर्फबारी का आनंद लेने का सुनहरा अवसर मिला है।

चारधाम में शामिल गंगोत्री धाम में गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदला और करीब दस बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। गंगोत्री धाम के साथ गोमुख ट्रैक और ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बर्फबारी हुई है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026: क्या आज रात दिल्ली-NCR में नहीं दिखेगा चांद? मौसम विशेषज्ञ ने दी चेतावनी

निचले इलाकों में लगातार बारिश का सिलसिला बने रहने से ठंड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अचानक बदले इस मौसम के बीच तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी का खुलकर दीदार किया और खूबसूरत नजारों का आनंद लिया।

तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दस बजे बर्फबारी शुरू होने से ठंड बढ़ गई। बर्फ के गिरते फाहों को देखकर सभी श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी, श्रद्धालुओं के खिले चेहरे, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड

यह भी पढ़ें: हरियाणा में लगेंगे 10 नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।