हिमाचल प्रदेश रात की ठंड, Mausam Breaking (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
हिमाचल प्रदेश में रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
लाहुल-स्पीति का कुकुमसेरी बुधवार को प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, ताबो में न्यूनतम तापमान 0.2 और जिला मुख्यालय केलंग में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक बना हुआ है।
मौसम के अनुसार 11 नवंबर तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है, और बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।










