भदोही मौसम, मौसम ब्रेकिंग (ज्ञानपुर): मौसम का मिजाज बदलते ही किसान सांसत में पड़ गए हैं। इन दिनों तेज हवा संग बरसात हुआ तो धान फसल को काफी नुकसान होगा।
सुबह से ही आसमान में बादल का कब्जा बन गया। सुबह सर्द हवा चलने से ठंड में थोड़ा इजाफा होने के साथ धुंध भी पड़ा।
सुबह आठ बजे धूप तो खिला लेकिन नौ बजे आसमान में बादल छा गए। बादल छाते ही हवा का रुख भी बदला।
यह भी पढ़ें: Hajipur News: जिले में 29 से 31 अक्टूबर के बीच तेज हवा के साथ होगी बारिश
किसानों की माने तो इन दिनों धान का फसल खेत में पककर तैयार हो गया है। अगार रोपे गए धान की कटाई भी शुरू हो गई है।
ऐसे में मौसम का मिजाज बदलना अन्नदाताओं को सांसत में डाल दी है। एक दिन पूर्व ही मौसम विभाग अलर्ट कर दिया था।
ऐसे में किसान सुबह से ही धान की कटाई, सटकाई संग अन्य कृषि कार्य में जुट गए थे। इन दिनों तेज हवा संग बरसात हुआ तो धान फसल की काफी क्षति होगी।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान और बारिश की आशंका से गढ़वा के किसानों की उड़ी नींद
यह भी पढ़ें: पलामू में मडुआ की खेती से बदल रही तस्वीर, 400 से अधिक महिलाएं जुड़ीं









