यूपी में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

चक्रवात अर्णब: चक्रवात 'अर्णब' का प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक बेमौसम भारी वर्षा के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर: चक्रवात अर्णब
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Engin Akyurt / Pexels

चक्रवात अर्णब, मौसम ब्रेकिंग (लखनऊ): चक्रवात ‘अर्णब’ का प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक बेमौसम भारी वर्षा के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के पूर्वानुमान हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: आ गया अर्नब तूफान : छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक दिखेगा असर, साइक्लोन के कारण हवा के साथ तेज बारिश

यह भी पढ़ें: कमजोर पड़ा तूफान अर्नब लेकिन अभी जारी है तांडव; इन राज्यों में 4 दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से भागलपुर में बदलेगा मौसम, कल हल्की-मध्यम वर्षा के आसार

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।