बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट

चक्रवात अर्नब: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है। इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती.

प्रतीकात्मक तस्वीर: चक्रवात अर्नब
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: SpaceX / Pexels

चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (आंध्र प्रदेश): बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है। इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अक्टूबर की रात चक्रवात अर्नब 15 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। उस समय यह विशाखापट्टनम से 730 किमी और बापटला से 990 किमी दूर था। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर को तूफान की हवाओं की रफ्तार 100 से 125 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि आगे बढ़ने के साथ इसकी रफ्तार कम हो सकती है। चक्रवात को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट है। इसका असर बाकी राज्यों में भी दिखेगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 10 राज्यों में 28 अक्टूबर से मौसम बदलने का अनुमान है। इन राज्यों में बादल छाने और बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में मंगलवार से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की चेतावनी से पहले प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आई है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। राजस्थान में 29 अक्टूबर से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में आंधी-बारिश की चेतावनी है। इससे पहले प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रातें ठंडी होने लगी हैं। रविवार रात सीकर के फतेहपुर और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में केदारनाथ, तुंगनाथ समेत रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 से 28 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलने की संभावना है। इसके बाद 29 से 31 अक्टूबर के बीच उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और चंडीगढ़ में 26 अक्टूबर को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप से मौसम सामान्य बना हुआ है। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरा है। बठिंडा में सबसे अधिक 32.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 28 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। 29 अक्टूबर तक ज्यादातर इलाकों में धूप खिलेगी, जिससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 30 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके असर से 30 और 31 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। बिहार में सोमवार को सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात से कई इलाकों में मौसम बदल सकता है। पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के जिलों में तेज हवा चलने और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 28 और 29 अक्टूबर को मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर के लिए 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है। 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। बस्तर संभाग में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्नव’ मचाएगा तबाही? 140 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब के असर से भारी बारिश की चेतावनी

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।