चक्रवात अर्नब से कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा, जानें दिल्ली-NCR पर क्या होगा असर

चक्रवात अर्नब: बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर कई राज्यों में पड़ने वाला है। आंध्र प्रदेश से लेकर बिहार तक, कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया जा रहा है। इस बीच बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर में.

प्रतीकात्मक तस्वीर: चक्रवात अर्नब
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Atlantic Ambience / Pexels

चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर कई राज्यों में पड़ने वाला है। आंध्र प्रदेश से लेकर बिहार तक, कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ जगहों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया जा रहा है। इस बीच बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर में भी इस तूफान का असर देखा जा सकता है, हालांकि एक राहत की खबर भी है।

वेदर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह चक्रवात अंदरूनी इलाकों से सूखी हवाएं खींच रहा है। वहीं हवा की तेज रफ्तार से उत्तरी मैदानी इलाकों में प्रदूषक तत्व दूर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का विकराल रूप, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इन स्थितियों के चलते पिछले 48 घंटों में एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है और प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली हुई है। इसके अलावा इस हफ्ते के आखिरी दिनों में दिल्ली एनसीआर और आसपास के उत्तरी राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक चक्रवात अर्नब के जमीन की ओर बढ़ने और उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों से होकर गुजरने की संभावना है। इस दौरान हवा के पैटर्न में बदलाव आ सकता है और कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

इसका असर 29 अक्टूबर को उत्तर भारत के अन्य राज्यों के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में भी बारिश की संभावना है। प्रदूषण से मिलेगी और राहत, दिल्ली एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन हफ्ते के आखिरी दिनों में कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में 28-29 अक्टूबर को चक्रवाती मौसम का भारी अलर्ट जारी

इस बारिश से हवा में मौजूद पार्टिकल्स धुल सकते हैं और प्रदूषण से और राहत मिल सकती है। हालांकि कितनी राहत मिलती है, ये बारिश की तीव्रता और हवा के पैटर्न पर भी निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें: 28 और 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

इसके अलावा प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों को भी कंट्रोल करने की कोशिश करनी होगी।

मौसम विभाग ने अर्नब तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के पास पहुंचने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान मंगलवार सुबह बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में विशाखापत्तनम से लगभग 260 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।

इसके मंगलवार शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और उसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने की संभावना है। तूफान के तट से टकराने के दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हवा के झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है और झारखंड के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी इसके असर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में आईएमडी ने पुरी, गजपति, गंजाम, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरि जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।

बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और खुर्दा सहित 16 जिलों के लिए सात से 11 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और संवेदनशील स्थानों पर कर्मियों और उपकरणों को तैनात किया गया है।

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।