Karwa Chauth 2026 rain and weather, मौसम ब्रेकिंग (दिल्ली): आज देशभर में सुहागनों ने करवा चौथ का व्रत रखा है और महिलाएं पूरे दिन पूजा-पाठ कर रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोलेंगी। हालांकि देश के कई बड़े शहरों में चांद इस बार सुहागनों को लंबा इंतजार करवा सकता है क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है जहां 29 अक्टूबर की सुबह कई जगहों पर तेज बारिश हुई और अभी भी आसमान में काले बादलों का साया मंडरा रहा है। अगर मौसम का यही हाल रहा तो करवा चौथ का चांद बादलों में देर तक छिपने रहने की संभावना रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से दिल्ली से सटे इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और काले बादल मंडराने की संभावना जताई गई है। यदि शाम के समय भी मौसम का हाल ऐसा ही रहा तो गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और मेरठ में भी चांद देर से दिखाई दे सकता है।
यह भी पढ़ें: गोपालगंज में बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं से धान की फसल पर मंडराया संकट
राजधानी दिल्ली सहित 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन चंद्रमा रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर निकल सकता है, हालांकि भौगोलिक विषमता के कारण बड़े शहरों में चांद निकलने का समय अलग रहता है। कई बार चांद समय पर निकल जाता है लेकिन बादलों में छिपे रहने की वजह से दिखाई ही नहीं पड़ता है।
यह भी पढ़ें: सोनीपत में 31 अक्टूबर तक खराब रहेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट









