बिहार मौसम धुंध और ठंड छठ तक, Mausam Breaking (बिहार): अर्नब चक्रवात का प्रभाव थमने के बाद राज्य के मौसम में बदलाव आ रहा है। अब बिहार के कई जिलों में सुबह के वक्त धुंध का असर रहेगा।
छठ पर्व तक ठंड भी अपने रंग में आ जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, पटना सहित शहरों के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राज्य के कई जिलों में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी, जबकि सुबह के समय कई जिलों में धुंध की वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान बढ़ने से कुछ जिलों में धूप की तल्खी बढ़ने के आसार हैं।
विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
सोमवार को पटना समेत 18 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर लगभग 29.9 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम पारा 21.2 डिग्री रहा।
सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री औरंगाबाद में दर्ज किया गया। नवादा की रजौली में 3.6 मिमी और मेसकौर में 2.8 मिमी वर्षा हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस माह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। छठ के समय तक ठंड अपने रंग में दिखेगी।
मोतिहारी में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 3.2 डिग्री, शेखपुरा में 3.1 डिग्री, अरवल में 2.2 डिग्री, जीरादेई में 1.9 डिग्री, वैशाली में 1.8 डिग्री, डेहरी में 1.6 डिग्री और गया में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
भागलपुर जिले में चक्रवात मुरासु का आंशिक असर देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह जिले के आसमान में बादल छाए रहे और सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली।
दो नवंबर को जिले का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक चक्रवात के असर से हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि बारिश की संभावना कम है।












