महराजगंज मौसम, मौसम ब्रेकिंग (महराजगंज): महराजगंज में मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण सबसे ज्यादा बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, जिससे जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
यहाँ प्रतिदिन 1200 से 1500 मरीज इलाज के लिए पहुँच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सख्त जरूरत है।
तापमान में बदलाव के कारण बच्चों को सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Yamunotri Dham Snowfall: यमुनोत्री धाम में बदला मौसम का मिजाज, अचानक हुई बर्फबारी
डॉ. आर.
रमन ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर होने से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। अभिभावक बच्चों को ठंड से बचाकर रखें और उन्हें हमेशा गुनगुना पानी पीने के लिए दें।
बासी भोजन देने से पूरी तरह बचें और हमेशा ताजा, साफ व पौष्टिक खाना बच्चों को खिलाएं। साथ ही, बच्चों को स्वच्छता के प्रति पूरी तरह जागरूक करें।
यह भी पढ़ें: संतकबीरनगर में धीरे-धीरे दे रही ठंडक दस्तक, छोटे बच्चों के लिए सतर्क रहने की सलाह
उन्होंने सलाह दी कि बच्चों में बुखार, उल्टी-दस्त या अन्य किसी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। समय पर योग्य डॉक्टर से परामर्श लें और बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी दवाएं देने से बचें।
यह भी पढ़ें: गुजरात के चार जिले सूखाग्रस्त घोषित, सीएम भूपेंद्र पटेल का बड़ा ऐलान
मौसम में इस प्रकार के बदलाव के दौरान पूरी सावधानी और बेहतर खानपान अपनाकर बच्चों को खतरनाक बीमारियों की चपेट में आने से बचाने में काफी मदद मिल सकती है।









