गढ़वा मौसम, मौसम ब्रेकिंग (गढ़वा): बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय गढ़वा के कृषि एवं वानिकी संकाय के डीन डॉ अशोक कुमार ने कहा है कि इस सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क एवं धूप वाला रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी रहेगी, जबकि सुबह और रात में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा।
वैसे 24 अक्टूबर को स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा या गरज-चमक हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्यतः 30 से 35 एवं रात का न्यूनतम तापमान लगभग 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
धान की तैयार फसल की कटाई और मड़ाई के लिए शुष्क मौसम अनुकूल रह सकता है। परंतु कटी हुई फसल को खुले में छोड़ने से पहले 24 अक्टूबर के स्थानीय पूर्वानुमान की जांच अवश्य करें।
यह भी पढ़ें: कश्मीर की गुरेज घाटी में फिर लौटेंगी पारंपरिक फसलें
नर्सरी और सब्जियों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। राई एवं तोरी की बुवाई शुरू है और बुवाई के समय तोरी यानी लोटनी में प्रति कट्ठा तय मात्रा में खाद का प्रयोग करें।
खेत में बुवाई के लिए नमी पर्याप्त हो तभी बुवाई करें अन्यथा हल्की सिंचाई करें। सभी फसलों में बुवाई से पहले फफूंदनाशक से बीजोपचार जरूर करें तथा दलहनी और आलू की फसलों के लिए भी उचित उर्वरक प्रबंधन अपनाएं।









