आलीराजपुर में कम बारिश, मौसम ब्रेकिंग (आलीराजपुर): आलीराजपुर जिले में बारिश की लंबी खेंच ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। महंगे खाद-बीज, जुताई और मजदूरी पर खर्च कर बोई गई मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, उड़द और कपास की फसलें पानी की कमी से प्रभावित हो रही हैं।
जिले में सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 51 से 52 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की नमी कम हो रही है, जिससे खरीफ फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
किसानों ने खरीफ सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद से खेत तैयार किए और कृषि सामग्री पर खर्च किया। लेकिन बारिश की कमी से मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, उड़द और कपास की फसलों का उत्पादन घटने का खतरा पैदा हो गया है।
यह भी पढ़ें: कश्मीर की गुरेज घाटी में फिर लौटेंगी पारंपरिक फसलें
बारिश की कमी का असर तालाबों, कुओं और जलाशयों में पानी की उपलब्धता पर भी पड़ सकता है। इससे आगामी रबी सीजन में गेहूं और चने की बोवनी के साथ सिंचाई की व्यवस्था करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
बारिश नहीं होने से किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। यदि जल्द पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो खरीफ उत्पादन के साथ रबी सीजन भी प्रभावित हो सकता है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: कटियारी में बेमौसम बारिश से धान की फसल खराब
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर तक बारिश के आसार, धान कटाई रोकने की सलाह









