IMD अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (दिल्ली): पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचेगा। IMD ने दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
मानसून अपने अंतिम चरण में समाप्ति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है।
आईएमडी के मुताबिक 30 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल समेत 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में लगातार बारिश और बिजली संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
दिल्ली-NCR में गरज-चमक, ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंकों की चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश में पूर्वी यूपी में भारी बारिश और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक व ओलावृष्टि की आशंका है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब के कारण रांची में बारिश से कुम्हारों के दीये गीले
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को उत्तरी बिहार में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: बिहार में सबसे ज्यादा खतरा, अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
चक्रवात अर्नब के अवशेष से दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण ओडिशा में बना डिप्रेशन कमजोर पड़ रहा है। इसके बावजूद पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का असर बना हुआ है।
तेज हवाओं के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और खुले मैदानों में बिजली चमकने के दौरान खड़े न हों। किसान कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से पहले मौसम की स्थिति जांच लें।






