हुसैनाबाद में बारिश , मौसम ब्रेकिंग (पलामू): जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार की रात आईटीआई के पीछे एलटी केबल तार टूट जाने से कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।
बिजली नहीं रहने और शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
छतों पर लगी पानी की टंकियां खाली हो चुकी हैं, जिसके कारण लोगों को सुबह पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं, बिजली नहीं रहने से इनवर्टर चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और मोबाइल फोन की बैटरी खत्म होने से लोगों का संपर्क प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, IMD का 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट
बिजली बाधित होने से स्थानीय उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश या हवा चलने पर भी बिजली के तार अक्सर टूटकर गिर जाते हैं।
स्थानीय निवासी ददन ओझा ने बताया कि गुरुवार देर शाम से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है और इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई है। सहायक अभियंता आर.
महतो ने आश्वासन दिया है कि बारिश कम होते ही टूटे हुए केबल तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब के कारण रांची में बारिश से कुम्हारों के दीये गीले
यह भी पढ़ें: बिहार में सबसे ज्यादा खतरा, अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी







