मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक, अगले चार दिनों में 2 डिग्री तक गिरेगा पारा

मध्य प्रदेश गुलाबी ठंड मौसम: मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश गुलाबी ठंड मौसम: चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु का प्रभाव खत्म होने के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 नवंबर तक किसी भी जिले में आंधी या बारिश की संभावना नहीं है, और धनतेरस से दिवाली तक आसमान साफ रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश गुलाबी ठंड मौसम, Mausam Breaking (मध्य प्रदेश): चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु का प्रभाव खत्म होते ही मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी या बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं।

धनतेरस से लेकर दीवाली तक आसमान साफ रहेगा। भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में दिन में धूप खिली रहेगी और रात में ठंडक बनी रहेगी।

मौसम के शुष्क होने के साथ दिवाली के बाद रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। यहां उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रातें ज्यादा सर्द होने लगेंगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम-न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ।

नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 2.0 से 2.7 डिग्री अधिक रहा, ग्वालियर और शहडोल संभागों में सामान्य से 3.3 से 4.8 डिग्री तक काफी अधिक रहा, जबकि शेष संभागों के जिलों में तापमान सामान्य रहा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री मंडला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया। गिरवर (शाजापुर) में 14.1 डिग्री, दमोह में 14.4 डिग्री, करौंदी में 15.2 डिग्री और अमरकंटक व रायसेन में 15.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के अनुसार, ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण वर्तमान में उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई से गुजर रहा है।

इसके प्रभाव से उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ