चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (आंध्र प्रदेश): चक्रवात अर्नब के टकराने की संभावना को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्कूलों को बंद कर दिया गया है, समुद्र में मछली पकड़ने पर पूरी रोक लगा दी गई है और सभी बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात अर्नब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विशाखापट्टनम से बापटला की तरफ लगातार आगे बढ़ रहा है। बुधवार दोपहर तक इसके तटीय इलाकों से लैंडफॉल करने की पूरी संभावना जताई गई है, जिसके असर से करीब 400 किलोमीटर का इलाका सीधे तौर पर प्रभावित हो सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो बढ़कर 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इस दौरान समुद्र में 14 मीटर से भी ऊंची खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, जिससे आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के निचले इलाकों में पानी भरने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित
इस शक्तिशाली चक्रवात के कारण आगामी 28 से 30 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों तथा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और एहतियाती दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: यूपी में अर्णव तूफान की एंट्री, 28 अक्तूबर से बदलेगा मौसम
यह भी पढ़ें: UP में चक्रवात अर्णब का असर! 28 से 31 अक्टूबर तक खराब रहेगा मौसम









