दिल्ली मौसम 4 नवंबर 2026 धुंध और ठंड, Mausam Breaking (दिल्ली): दिल्ली में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है और मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक 4 नवंबर को आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय आसमान में धुंध नजर आ सकती है। विभाग ने बुधवार के लिए आंधी या बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
IMD के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। तापमान में गिरावट के कारण रात में ठंड महसूस हो सकती है।
दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। अगले 7 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई गई है।














