राजनांदगांव-बस्तर में बारिश का अलर्ट, अर्नब के बाद अब मुरासु तूफान का असर

राजनांदगांव बस्तर बारिश अलर्ट: अर्नब चक्रवाती तूफान के बाद अब दूसरे तूफान मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के अंचल में दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी के लिए येलो अलर्ट है, बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी है और किसानों को कटी फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

राजनांदगांव बस्तर बारिश अलर्ट, Mausam Breaking (छत्तीसगढ़): अर्नब चक्रवाती तूफान के गुजरने के बाद अब फिर से दूसरे तूफान मुरासु का असर अंचल में दिखने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात के चलते आज दिनभर अंचल में बारिश देखने को मिल सकती है।

राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी जिले के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि कल से फिर मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है। इधर तूफान के चलते अंचल का तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक अलग-अलग जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें आज और कल 4 नवंबर को बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

जिसका असर अंचल में देखने को मिल सकता है।

बताया गया कि इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

जिसके चलते राजनांदगांव और एमएमसी जिले में भी सतर्क रहने की अपील की गई है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी हो गया है।

फसल सुरक्षित रखने जुटे किसान: अविभाजित राजनांदगांव के तीनों जिलों में इस समय धान की फसल कटाई का दौर जारी है। कई इलाकों में फसल खेतों में खड़ी है, जबकि कटे हुए धान को भी सुरक्षित रखने की चुनौती किसानों के सामने है।

हाल ही में हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज बारिश की आशंका ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लगातार नमी और तेज हवा से खड़ी फसल गिरने तथा कटी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

किसानों के लिए अगले दो दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

तापमान में इजाफा: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजनांदगांव जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से दो डिग्री तक अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के पास पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान में दिवाली बाद से ही गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड का अहसास बढ़ता हुआ नजर आएगा।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ