भदोही में बारिश, मौसम ब्रेकिंग (ज्ञानपुर): कालीन नगरी में दूसरे दिन बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। बारिश के चलते लोगों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और अत्यधिक दिक्कत का सामना किसानों को करना पड़ रहा है।
बारिश के चलते धान फसल को क्षति होने के साथ ही गेहूं और आलू की बोआई भी प्रभावित होने लगा है। ठंडी हवा से तापमान में भी काफी गिरावट आ गया है और घर से बाहर निकले बाइक सवार कंपकंपी भरते नजर आए।
किसानों की माने तो इन दिनों कृषि काम ज्यादा था लेकिन बारिश ने हर प्लान को प्रभावित कर दिया है। खेतों में गिरा धान फसल में अब अंकुर निकल आएगा और अनाज की गुणवत्ता भी प्रभावित होगा।
इतना ही नहीं मौसम खराब होने से अनाज का उत्पादन भी प्रभावित होगा तथा आलू के लिए तैयार खेतों में बारिश का पानी भर गया है। ऐसे में कृषकों को अब काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा और मौसम का बदला रुख हर वर्ग की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: हाथरस में आज हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें: बिहार के 13 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, चक्रवाती तूफान अर्नब का असर घटा









