Cyclone Arnab, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): हरियाणा में दिवाली से पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और ठंड का असर बढ़ गया है।
मौसम में इस बदलाव के बीच 28 और 29 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 30 और 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं।
प्रदेश में ठंड बढ़ने का असर तापमान के आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
यह भी पढ़ें: यूपी में तूफान अर्नब का असर, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अनुमान है कि तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात और 29 अक्टूबर से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी, ठंड और बढ़ेगी
यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में तूफान ‘अर्नब’ की एंट्री से बदलेगा मौसम, बारिश मचाएगी आफत









