फरीदाबाद मौसम , मौसम ब्रेकिंग (फरीदाबाद): फरीदाबाद शहर में देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से अब सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास काफी बढ़ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है।
इस बारिश के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सड़कें फिसलन भरी होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। खुले में काम करने वाले श्रमिकों और नौकरीपेशा लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, IMD का 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट
सीएमओ जयंत आहूजा ने जानकारी दी है कि बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बाल रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या 70 से बढ़कर अब 100 को पार कर चुकी है।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें और बारिश में भीगने से बचाएं। किसी भी तरह के लक्षण जैसे बुखार या खांसी दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में लगातार बारिश और बिजली संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब के कारण रांची में बारिश से कुम्हारों के दीये गीले






